मैनपुरी :- मैनपुरी में समाजसेवी संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के लोगों ने मानवता की मिशाल पेश की है। फाउंडेशन के लोगों को सूचना मिली कि एक वृद्धा नगला कीरत काशीराम कॉलोनी में घायल अवस्था में ब्लॉक के अंदर पड़ी है और हाथ में कीड़े पढ़ गए हैं। जिसके चलते वो चलने फिरने ने भी असमर्थ है और परिवार ने भी छोड़ दिया है।जिसकी सूचना मिलते ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस फउंडेशन के लोग मौके पर पहुंचें और काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 31 में पहुंचें। जहां देखा कि वृद्धा गीता देवी ज़मीन पर पड़ी हुई है और उनके शरीर में कीड़े पड़ गए हैं। वहीं गीता देवी के बेटे की 1 वर्ष पहले मौत हो चुकी है और बहु भी 6 माह पहले गीता देवी को छोड़कर मायके चली गईं। अब गीता देवी की देखरेख करने वाला कोई नहीं रह गयवहीं एक तरह पति की मौत तो दूसरी तरफ बहु भी छोड़ कर मायके चली गई। जिसके बाद वृद्धा का साथ उसके अपने रिश्तेदारों ने भी छोड़ दिया।
इलाज के अभाव में पढ़ गए हाथ और पैर में कीड़े।
वहीं आपको बता दें कि 2 माह पूर्व गीता ज़मीन पर गिर गईं तो उसको गंभीर चोट आई। इलाज के आभाव में गीता देवी के हाथ और पैरो में कीड़े पढ़ गए। जिसके साथ ही कमजोरी के कारण गीता देवी अपने स्थान से भी नहीं उठ पा रही थीं। जिसके बाद गीता देवी को कमरे में ही मोहल्ले के लोग खाना पीना दे जाते थे। जिसे वो खा लिया करती थीं।
फाउंडेशन की टीम ने एंबुलेंस बुलाकर किया अस्पताल में भर्ती
जब वृद्धा की जानकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन की टीम की हुई तो वह टीम तत्काल ही मौके कर पहुंची। जहां टीम के द्वारा 70 वर्षीय वृद्धा गीता देवी को मोहल्ले वासियो के सहयोग से एम्बुलेंस बुलाकर जिलाअस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के शरीर से कीड़े निकलकर घाव पर मरहम पट्टी की है। वृद्धा गीता देवी को अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है।
यह रहे समाजसेवी मौजूद
वहीं नेता जी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन में मुख्य रूप से डॉ. अवनीश शाक्य, अतुल सक्सेना, चंचल दीक्षित, नीतेश वर्मा, पुष्पेंद्र राजपूत, शैलू राठौर, आदित्य चौहान, मुकेश कुमार, जीत कुमार, गोविन्द दिवाकर, अनुभव सक्सेना, नरेंद्र यादव, रिंकू यादव, विकास श्रीवास्तव के अलावा राजकुमार राजावत मौजूद रहे।
क्या बोले चिकित्सक
जिल चिकित्सालय की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक राजदीप ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी साहब द्वारा महिला की जानकारी मिली थी। जहां वृद्धा को गंभीर घायल हालत में अस्पताल लाया गया है। वृद्धा की देखरेख के अभाव में शरीर में कीड़े पड़ गए। जिन्हे निकालकर ड्रेसिंग की गईं है। अस्पताल में एडमिट कर स्वास्थ्य टीम द्वारा उपचार दिया जा रहा है।
बिजनोर टुडे ब्यूरो चीफ राशिद हुसैन मैनपुरी