ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुरावली पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलवाया

news-details
news-details

Bijnor Today
Post Date:10 Dec 2024

Mail Facebook LinkedIn Print Twitter Whatsapp
Home - Uttar Pradesh - Mainpuri / Local

Mainpuri - कुरावली ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुरावली पुलिस ने  बिछड़े मानसिक रूप से विच्छुब्द महिला को उसके परिवारजनों से मिलवाया। बहन के घर जाने को निकली थी महिला, रास्ता भूलने से भटक गई थी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिला उपनिरीक्षक साक्षी तोमर ने भटकी महिला को सकुशल परिजनों को सोपा।
 
मैनपुरी के कस्बा कुरावली क्षेत्र ग्राम रीछपुरा से मानसिक रूप से विच्छुब्द महिला मोहरश्री पत्नी करन निवासी ग्राम महाराजपुर थाना औछा रास्ता भूल कर भटक गई। महिला अपनी बहन सविता पत्नी बंटू निवासी भरतपुरा कुरावली के घर जाने को निकली थी। अपने गांव से निकलने के बाद कुरावली के रीछपुरा पहुंची जहा वह बीमार महिला भटक गई। कुरावली थाना उपनिरीक्षक साक्षी तोमर को महिला की सूचना मिली तुरंत महिला से मिल जानकारी जुटाई परंतु महिला कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थी केवल अपना नाम बता पा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी महनत की और जानकारी जुटाते हुए मोहरश्री की बहन सरिता का पता जुटा लिया गया और महिला को ऑपरेशन मुस्कान के तहत सकुशल परिजनों को सोप दिया गया।
 
बिजनौर टुडे राशिद हुसैन ब्यूरो मैनपुरी