पति पत्नी के झगड़े में मायके वालो ने दामाद को जमकर पीटा

news-details
news-details

Bijnor Today
Post Date:06 Nov 2024

Mail Facebook LinkedIn Print Twitter Whatsapp
Home - Uttar Pradesh - Bijnor / Local

धामपुर :- रेहड़ थाना क्षेत्र मे पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद महिला ने फोन कर अपने मायके पक्ष के लोगो को बुला लिया मायके वालों ने आते ही पहले दामाद को जमकर पिटा उसके बाद कार से अगवा करने का प्रयास किया इतना ही नही विरोध करने पर दामाद की बहन और भाई को कार से रौंद दिया, जिसमें दोनों घायल हो गये मायके वाले दामाद को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गये गंभीर रूप से घायल महिला काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती है।
 
जानकारी के अनुसार रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव जाफराबाद निवासी अजयपाल यादव पुत्र मनीराम की शादी उत्तराखण्ड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना काशीपुर के गांव शिवलालपुर निवासी रजनी देवी से 15 वर्ष पहले हुई थी। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है।
 
अजयपाल के मुताबिक उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थी। इस पर पत्नी ने फोन कर अपने मायके वाले को बुला लिया जिसके बाद रजनी के पिता ब्रजपाल सिंह व भाई रजत सिंह दो कारों में चार अन्य लोगो के साथ आए, इस दौरान आरोपियों ने घर मे घुसते ही अजय पाल पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, इतना ही नही आरोपियों ने गला घोटने का भी प्रयास किया।
 
अजय ने चचेरे भाई अरविन्द व बहन मीनू को फोन कर दिया। कुछ देर बाद दोनों आ गये। इस बीच आरोपी अजपाल को जबरन कार मे डालकर ले जाने का प्रयास करने लगे। तभी मीनू और अरविन्द ने कार से आगे खड़े होकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने कार नही रोका और दोनों को रौंदते हुए चले गये।
 
जिसमें मीनू गंभीर रूप से घायल हो गई। जब की अरविन्द को भी चोट आयी है। परिजनों ने मीनू को काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया उसके सिर मे गहरी चोट आयी है। इस मामले मे सिओ अंजनी कुमार ने बताया की पीड़ित अजयपाल की तहरीर पर ससुर ब्रजपाल, साले रजत, व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
 
बिजनौर टुडे ब्यूरो