मंडावली में रुक नहीं रहा अवैध खनन का कारोबार-रेत सें भरे वाहन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती

news-details
news-details

Bijnor Today
Post Date:27 Oct 2024

Mail Facebook LinkedIn Print Twitter Whatsapp
Home - Uttar Pradesh - Bijnor / Local

मंडावली/नांगल सोती :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगा रखी है। लेकिन अवैध खनन का कारोबार मंडावली में धड़ल्ले से चल रहा है और खनन माफिया दिन रात अवैध खनन करके सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं।
 
प्रशासन की नाक के नीचे दिन रात सरकारी जमीनों पर अवैध खनन हो रहा है।  और रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली दिन दहाड़े सड़कों पर दौड़ रहे है। वही ताजा मामला मंडावली थाना क्षेत्र का है जहां अवैध खनन का खेल दिनदहाड़े चल रहा है। एक तरफ जहां खनन माफियाओं के बीच प्रशासन का डर खत्म होता दिख रहा है, तो वहीं दूसरी ओर तमाम संबंधित अधिकारियों की उदासीनता भी नजर आ रही हैं। खनन माफिया प्रशासन पर इस कदर हावी है कि सरकारी जमीनों पर अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
 
रेत बजरी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली दिनदहाड़े सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं। ये देखने के बाद कई सवाल उठते है कि क्या यह अवैध खनन प्रशासन की सर परस्ती में हो रहा है या खनन माफिया सफ़ेदपोश नेता के करीबी लोग अपनी दबंगई पर है। यह सब कर रहे है। क्या प्रशासन इन दबंग माफियाओं के आगे घुटने टेक रहा है। अब देखना ये है की प्रशासन मंडावली थाना क्षेत्र में खनन का काम बंद कराता है या नहीं। वही मंडावली थाना क्षेत्र की नदी में अवैध खनन हो रहा है।
 
अवैध खनन करने वाले रात दिन इस कार्य में लगे हैं। जिन्हें न पुलिस रोक रही है और न ही तहसील प्रशासन। दूसरी ओर उप खनिज के जगह जगह भंडारण कर माफिया रोजाना लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से नदी से अवैध खनन परिवहन किया जा रहा है। नदियों से चोरी-छिपे उप खनिज लाकर जगह-जगह खनन माफिया द्वारा अवैध तरीके से भंडारण किया गया है। अवैध खनन को जगह जगह से एकत्र कर मनमाने दामों पर बेचा जाता है। जिससे यह खनन माफिया चांदी काट रहे हैं
 
बिजनौर टुडे संवाददाता