कोहरे की धुंध में रफ्तार नहीं पकड़ सके पहिए

news-details
news-details

Bijnor Today
Post Date:15 Nov 2024

Mail Facebook LinkedIn Print Twitter Whatsapp
Home - Uttar Pradesh - Bijnor / Health

 

अफजलगढ़ :- मौसम में आए बदलाव के बाद शीत लहरों और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है ।तो वहीं कोहरे की मोटी चादर के कारण बसों और बाइकों के पहिए रफ्तार नहीं पकड़ सके। जबकि रोडवेज बसें भी काफी लेट रही। इसके कारण यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
अफजलगढ़ में सुबहे पांच बजे ही कोहरे की चादर के साथ साथ-साथ ओस भी गिरने लगी है। सुबहे दस बजे तक कोहरा इतना रहा कि पास के वाहन दिखाई देना बंद हो रहा था। मार्ग पर साइड से निकलने वाले वाहन तक नहीं दिखाई रहे थे। ऐसे में वाहन चालकों को मंद गति से अपने गंतव्य की ओर मजूबरन बढ़ना पड़ रहा है। कोहरे की चादर अधिक मोटी होने के कारण मार्ग पर आधे दिन तक धुंध छायी रहती है।
 
कोहरे का सबसे ज्यादा असर वाहन के चालको पर दिखाई दिया। क्योंकि निर्धारित समय से चलने के बाद भी कई घंटे विलंब से चल पहुंचे।सर्दी अधिक बढ़ने के कारण वृद्ध और बच्चें पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढके हुए दिखाई दिए। वहीं अधिकांश घरों में रूम हीटर, ब्लोवर और रजाइयां निकाल कर ठंड से बचने के इंतजाम कर लिए है। धूप निकलने के बाद ही सड़क पर चहल पहल दिखाई दी इसपर डॉक्टरों का कहना है। कि बदलते हुए मौसम में लापरवाही परेशानी का सबब बन सकता है। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनाएं। पानी उबालकर ही पिलाएं। हृदयरोगी व ब्लड प्रेशर के मरीज बिल्कुल लापरवाही न बरतें। सुबह के समय नहाने से परहेज करें। सांस फूलने व सीने में दर्द होने पर फौरन चिकित्सक से संपर्क करें
 

बिजनौर टुडे संवाददाता 

 

बिजनौर टुडे संवाददाता